राजगढ़: भीषण गर्मी को देखते हुए सांडाहेड़ी गांव के युवकों ने पक्षियों के लिए बांधे सकोरे
राजगढ़ जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब सांड़ाहेड़ी गांव के युवाओं ने अलग-अलग स्थान पर पहुंच कर अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी की पीस वालंटियर योजना के अंतर्गत पक्षियों के लिए सकोरे बांधे। इस दौरान बड़ी संख्या में युवक युवती उपस्थित रहे।