धमतरी: कुत्तों के हमले से घायल चीतल ने तोड़ा दम, जंगल से भटक कर आया था गंगरेल की ओर
कुत्तों के हमले से घायल चीतल की मौत हो गई रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी में बताया गया कि एक घायल नर चीतल गंगरेल इलाके में लोगो ने देखा जिसे देख कर सूचना वन विभाग को दी गई थी सूचना पर वन अमला मौके में पहुंचा और उसका उपचार भी किया गया किंतु उपचार के बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई विदित हो कि गर्मी के मौसम में जंगली जानवर पानी की तलाश में भटकते हुए नजर आ रहे है