कटनी नगर: बस के नीचे सो रहा कंडक्टर अनजाने में चालक ने बस कर दी रिवर्स चपेट में आने घायल हुआ कंडक्टर,कुठला ट्रांसपोर्ट नगर की घटना
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में आज शुक्रवार शाम 4:20 पर घटित हुई घटना में जिसमें बस के नीचे सो रहे बस कंडक्टर पर अनजाने में बस चालक ने बस रिवर्स करते हुए चढ़ा दी इस घटना में हर्ष दुबे गंभीर रूप से घायल हुए है सूचना पर डायल 112 वाहन से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटना में बस कंडक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है।