खगौल: विश्व पर्यावरण दिवस पर दानापुर नगर परिषद दानापुर द्वारा गंगा घाटों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद दानापुर द्वारा शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे रामजीचक घाट पर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार के निर्देश तथा स्वच्छता पदाधिकारी अपर्णा कुमारी के नेतृत्व में घाट एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई की गई। अभियान के दौरान कचरा संग्रहण कर उसका उचित निपटान सुनिश्चित किया गया।