बाबई: गोरा में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी कैलाश पिता लखनलाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी राजेश पिता चंदन सिंह ने ग्राम गोरा में राजेश के घर के सामने फरियादी से गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।