बाबई: माखननगर थाना परिसर मे थाना प्रभारी ने देश मे लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून के बारे मे जागरूकता कार्यक्रम कर दी जानकारी
बुधवार को माखननगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 1जुलाई से देश मे लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून की जानकारी देने के लिए थाने मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे थानाप्रभारी द्वारा भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता और दंड प्रक्रिया संहिता के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता साक्ष्य अधिनियम2023 के प्रावधान लागू होने की जानकारी दी।