जखनिया: दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, साथी जिंदगी और मौत से जूझ रहा
गाजीपुर में तेज रफ्तार ने एक किसान की जिंदगी छीन ले गया। दरअसल गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 39 वर्षीय किसान गोपाल राजभर की मौत हो गई, जबकि उनका साथी सदा गोसाई गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।