बदायूं: सलेमपुर गांव में बच्चों के विवाद के चलते तीन लोगों ने पिता-पुत्री को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Dec 11, 2024 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बच्चों के विवाद के चलते झगड़ा हो गया। जिसमें तीन लोगों ने 45 वर्षीय पिता दुर्गपाल पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ व 16 वर्षीय पुत्री नीलम को लाठी डंडा मार कर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल पिता पुत्री का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।