शंभूगंज: शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ धुरखेल मनाया गया, बुधवार को मनाई जाएगी होली
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में धुरखेल का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को धूल लगाकर आपस में प्यार बांटा। बुधवार को रंगों उमंगो का त्योहार होली मनाई जाएगी। शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे बताया की शंभूगंज थाना क्षेत्र में होली को लेकर शराबियों और शराब विक्रेताओं पर पैनी नजर रखी जा रही है।