कोतमा में शुक्रवार रात्रि 10:00 बजे युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे लहूलुहान कर घायल कर दिया गया। घायल मनमोहन ताम्रकार ने बताया कि स्थानीय युवकों ने मारपीट करते हुए उसके पास रखे हुए सामान छीन कर भाग गए जिससे युवक के चेहरे और सीने पर गंभीर चोट आई है जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में दाखिल कराया गया है।