हजारीबाग: नशा तस्करी में 14 गिरफ्तार हजारीबाग में विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कटकमदाग, लोहरसिंहना और इचाक थाना क्षेत्रों से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में ब्राउन शुगर, गांजा, नकद राशि और वाहन बरामद किए गए। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।