शनिवार को गदरपुर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने गूलरभोज में क्षेत्र वासियों से मुलाकात कर उनकी जन समस्याओं को सुना। इस दौरान विधायक अरविंद पांडे ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने तत्काल शीघ्र निदान एवं निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।