कानपुर: सीसामऊ उपचुनाव को लेकर शनिवार को सेंटर पार्क में सीएम योगी आदित्यनाथ की होगी जनसभा, वोटर्स के साथ करेंगे बैठक
सीसामऊ में उपचुनाव को लेकर सीएम योगी की जनसभा सेंटर पार्क में शनिवार 3:00 बजे होगी।सीएम योगी 90 मिनट तक शहर में रहेंगे और 25 मिनट तक वोटर्स के साथ बैठक करेंगे।शनिवार सुबह 7:00 से सीएम के आगमन को लेकर तैयारी होती हुई दिखी।सीएम की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जनसभा के बाद में चकेरी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।