राजगढ़: राजगढ़ में हनुमान जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, पंजाब के कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
राजगढ़ में हनुमान जयंती के मौके पर गुरुवार को शाम 4 बजे करीब हिंदू उत्सव समिति के द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। जो शहर के मनकामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला। इस चल समारोह में पंजाब के दलेर खालसा ग्रुप और राजगढ़ के अखाड़े के कलाकारों के द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।