सिरदला थाना क्षेत्र के जमुगाए गांव में मंगलवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। घटना देर शाम 7 बजे की है।