बैतूल नगर: गैस पाइप निकलने से बना आग का गोला, दवा गर्म करते युवक 60% झुलसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बैतूल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक युवक गैस पर औषधि गर्म करते समय भीषण आग की चपेट में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगेश डांगे, उम्र 38 वर्ष, निवासी गऊठाना, बुधवार रात करीब 11 बजे अपने घर पर गैस चूल्हे पर कोई औषधि गर्म कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस का पाइप निकल गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी, जिसने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।