गोमिया: पिट्स मॉडर्न स्कूल के पास गोमिया में हंप से टकराकर बाइक सवार की मौत, तेज रफ्तार बनी वजह
Gumia, Bokaro | Jun 19, 2026 गोमिया के आईईएल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पिट्स मॉडर्न स्कूल के पास बने हंप से बाइक के अनियंत्रित होने पर 39 वर्षीय युवक की मौत हो गई।शुक्रवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि मृतक की पहचान विष्णुगढ़ के करंज मोड़ निवासी संतोष कुमार बर्णवाल उर्फ सोनू के रूप में हुई है। संतोष किसी जरूरी काम से गोमिया आ रहे थे।