इगलास : श्री मुरलीवाला युवा सेवा समिति (रोटी बैंक) द्वारा कस्बा स्थित शाहपुरिया बगीची श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में फाग उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। समिति के सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाते हुए उन्हें खुशियों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों को गुलाल उपहार स्वरूप वितरित किए गए।