बबेरू: भदेहदू गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
Baberu, Banda | Jun 21, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव के पास रविवार क़ो दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनो बाइक मे सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,पीआरबी पुलिस के द्वारा सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है, वही दो लोगो का इलाज चल रहा है।