मंगलवार शाम 4 बजे बैतूल में आयोजित मेडिकल कॉलेज के पूजन कार्यक्रम के दौरान घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके के साथ जिले के सभी पांचों विधायकों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव बैतूल पुलिस ग्राउंड में आयोजित मेडिकल कॉलेज के पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।