बहराइच: बंजारी मोड़ के पास घर में सो रही महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मोड़ के पास घर में सो रही महिला को सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं हालत गंभीर बनी हुई है।