बहराइच: गम्भीरवा बाजार में घर में आग लगने से मां बेटे झुलसे,दोनो की हालत गंभीर,लखनऊ रेफर
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गंभीरवा बाजार में घर मे आग लगी। वहीं घर में बोतल में रखा पेट्रोल के कारण आग तेजी से पकड़ लिया। बुझाने का प्रयास कर रही महिला झुलस गई। चीख पुकार सुनकर दौड़ा उसका बेटा भी झुलस गया। दोनों को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।