बरेली: थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत लूट की घटना करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार: एसपी सिटी राहुल भाटी
एसबीआई मुख्य शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक से उनके आवास पर जाते समय तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया था। उनके शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश सेठ दामोदर स्वरूप पार्क की तरफ होते हुए फरार हो गए थे। इस मामले में उनकी तरफ से थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आज पुलिस ने तीनों बदमाशों को चौपुला पुल के पास पल्सर बाइक से जाते हुए देखा।