बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक बिल्डिंग से गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सीबीगंज थाना क्षेत्र गांव ठिरिया ठाकरान के रहने वाले 28 वर्षीय युवक ने जिला अस्पताल में बताया कि वह बिल्डिंग में काम कर रहे थे तभी पैर फिसलने से वह अचानक नीचे गिर गए गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।