जगदीशपुर: भतोड़िया गांव में विवाहिता काजल हत्याकांड में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया गांव में विवाहिता काजल कुमारी की हत्या मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंटू मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।