परसिया: अंबाडा में ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू
काम खत्म होने तक बंद रहेगी बिजली
ग्राम पंचायत अंबाडा में पंचायत बिल्डिंग के पीछे लगा दो सौ केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इसको नई जगह पर लगाने के लिए विद्युत विभाग ने गुरुवार को एक बजे से काम शुरू किया। ट्रांसफार्मर शिफ्ट होने तक अंबाडा में बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता बडकुही ने बताया कि पंचायत बिल्डिंग के आसपास के इलाके में काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी।