रामनगर: अशोकपुर चाचू सराय की महिला मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई, इलाज के दौरान हुई मौत, दर्ज हुआ मुकदमा
रामनगर थाना अंतर्गत अशोकपुर चाचू सराय की महिला राजरानी पत्नी मन्नालाल 5 मई को दोपहर करीब 2:00 बजे अपने खेत की ओर जा रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे राजरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके बेटे संग्राम सिंह ने कोतवाली रामनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आज रविवार की शाम 5:00 बजे मामले की जांच कर रही।