इंदौर में दूषित पानी से हुई लोगों की मौत के बाद युवा कांग्रेस कालीपीठ के द्वारा कालीपीठ में सोमवार को दोपहर 2:00 बजे करीब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोरा, कालीपीठ कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।