सोनबरसा: सोनबरसा में ऑपरेशन मुस्कान” से लौटी लोगों की खुशियां, डीएसपी ने लौटाईं चोरी की 8 बाइक
सीतामढ़ी जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत सीतामढ़ी पुलिस लगातार लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने का काम कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोनबरसा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान चोरी हुई आठ मोटरसाइकिल लोको उनके वास्तविक मालिक को सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने अपने हाथों से चाबी देकर लौटा दिया है।