शामली: शामली जिले में मसावी ईंट भट्ठे के पास लावारिस हालत में मिली मानसिक रूप से बीमार महिला को पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा
Shamli, Shamli | Apr 15, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे शामली के थानाभवन थाने से बताया गया कि स्थानीय पुलिस ने थानाक्षेत्र के मसावी ईंट भट्ठे के पास लावारिस हालत में मिली एक मानसिक रूप से बीमार महिला को संरक्षण में लिया। इसके बाद महिला के परिजनों की तलाश शुरू की गई। पड़ताल में सामने आया कि महिला की ससुराल हरियाणा और मायका शामली के गांव कसेरवा कला गांव में है। सकुशल सुपुर्द कर दिया गया है।