बुधवार दोपहर 12 बजे ग्राम अवलिया–कोलाडिट क्षेत्र के किसान अपनी गंभीर सिंचाई समस्या को लेकर खंडवा कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों का कहना है कि नहर निर्माण के दौरान उनके क्षेत्र का करीब दो सौ पचास एकड़ कास्तकारी रकबा नहर से बाहर रह गया, जिससे बयालीस से अधिक किसान प्रभावित हो रहे हैं।