फतेेहपुर: बड़े मंगल पर फतेहपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बेलहरा रोड स्थित न्यू वर्मा डायग्नोस्टिक सेंटर के पास आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।