मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे बगीचा में मेगा हेल्थ कैंप स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में राज्य के सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में बगीचा सहित आसपास क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच एवं इलाज कराया। शिविर में लोगों का आवश्यकतानुसार लैब टेस्ट किया गया।