बालाघाट: बंधुआ एवं बाल श्रम रोकने नियमित निरीक्षण करें अधिकारी : कलेक्टर मृणाल मीना
मृणाल मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में गुरुवार लगभग दोपहर 1 बजे आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में बंधुआ एवं बाल श्रम की रोकथाम के उपायों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने श्रम निरीक्षकों को निर्माण स्थलों, ढाबों, होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल श्रमिक मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा बच्चों की