गोरौल: गोरौल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर धरने पर बैठे जिला परिषद, अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड के गोरौल रेलवे स्टेशन पर जयनगर पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं बरौनी से ग्वालियर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर धरने पर बैठे जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी को क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद सोमवार को 4 बजे दिन में जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू ने रूबी कुमारी को जूस पिलाकर धरना को समाप्त कराया।