गोरौल: गोरौल रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य दर्जनों लोगों के साथ धरने पर बैठे
सोनपुर रेलमंडल के गोरौल रेलवे स्टेशन पर जयनगर पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं बरौनी से ग्वालियर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को 10 बजे दिन से जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी ने दर्जनों लोगों के साथ गोरौल रेलवे स्टेशन परिसर में दो दिवसीय धरना पर बैठ गये। इस दौरान उन्होंने कहा की जबतक मांग पूरी नही होगा धरना जारी रहेगा।