मंदसौर: मई में पड़ेगी तेज गर्मी आज तेज धूप के साथ बढ़ेगा दिन-रात का तापमान, 2-3 डिग्री बढ़ेगा पारा 6 और 7 मई को होगी बूंदाबांदी
मंदसौर मई महीने के शुरुआती दो दिनों में तेज गर्मी देखी जा रही है। जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अगले दो तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक का उछाल आ सकता है। उधर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 6 और 7 मई को पूर्वी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।