मंदसौर: मतदाताओं को जागरूक करने निकाली गई साइकिल रैली सेन समाज द्वारा शहर के गांधी चौराहा से रैली निकाली गई।
मंदसौर शहर में सेन जयंती के अवसर पर गुजराती सेन समाज द्वारा मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया गया।साइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली।गुजराती सेन समाज के दयाराम चौहान ने बताया कि गुजराती सेन समाज के आराध्य देव सेन महाराज की जयंती के अवसर पर मतदाता को जागरूक करने के लिए निकाली रैली।