मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक युवक घायल
कुरावली थाना क्षेत्र में बाईपास हाईवे पर शनिवार की सुबह बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार शैलेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी नगला कुआं थाना कुर्रा की मौत हो गई। वहीं अरुण पुत्र राम किशन निवासी सिकंदरपुर जनपद फर्रुखाबाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है।