जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर ह्यूम पाइप इलाके में तीन दिन पहले एक गैराज और एक फर्नीचर दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा शनिवार 4:00 कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी भोला प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी आपराधिक इतिहास वाले हैं।