फूलपुुर: अंदावा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
फूलपुर क्षेत्र के अंदावा चौराहे के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे संग्रामपट्टी निवासी मिथिलेश चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कार भी कई मीटर दूर जाकर रुकी, जबकि घायल युवक दूर जा गिरा। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार 07 बजे दी जानकारी