कटकमसांडी: कटकमसांडी में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
कटकमसांडी:कटकमसांडी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई में रॉयल चैलेंज की 120 और ब्लेंडर्स प्राइड की 90 बोतलें जब्त की गईं।मामले में प्रकाश कुमार (24) को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।