प्रतापपुर: प्रतापपुर में धूमधाम से मनाया गया मोहर्रम पर्व, निकाला गया ताजिया जुलूस
प्रतापपुर नगर में मोहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंचा, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कार्यक्रम संपन्न किए गए।