नर्मदापुरम: नर्मदापुरम होम साइंस कॉलेज में खेल सामग्री खरीदी में हुई अनियमितता विधायक ने की शिकायत जांच हुई शुरू
शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित होम साइंस कॉलेज में खेल सामग्री खरीदी मामले में अनियमितता की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि कॉलेज को सामग्री मिले बिना ही करीब 9.47 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया। मामले में विधायक डॉसीता शरण शर्मा ने आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग को शिकायत भेजी है। शिकायत के बाद तहसीलदार ने कॉलेज पहुंचकर जांच की।