भगवां के हरीनगर गांव के देवेंद्र राजपूत का इसी साल मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के पद पर चयन हुआ है। चयन के बाद ट्रेनिंग करने के लिए विभाग के द्वारा उज्जैन ट्रेनिंग कैंप भेजा गया था। ट्रेनिंग लेकर युवक वापस अपने घर पहुंचा। इसकी खुशी में सोमवार को शाम 5 बजे देवेंद्र के परिजन सहित ग्रामीणों के द्वारा उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया।