हरिहरगंज: सेमरवार वि. को विजनिवार स्कूल में मर्ज करने पर ग्रामीणों में आक्रोश, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं
हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत सेमरवार गांव में शिक्षा विभाग के एक फैसले ने ग्रामीणों को आंदोलित कर दिया है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सेमरवार को बिजनीवार विद्यालय में मर्ज करने के आदेश के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीण विद्यालय परिसर में जुटे और एक सुर में विरोध जताया।