कहलगांव: वरीय पुलिस अधीक्षक ने रसलपुर थाने का किया निरीक्षण, कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए
भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत रसलपुर थाना का निरीक्षण करने आज वरीय पुलिस अधीक्षक पहुंचे। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही थाना में संधारित पंजों का अवलोकन करते हुए लंबित मामलों को जल्द निवारण करने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।