सीतामऊ: नई आबादी चिकला गांव से एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई आबादी चिकला गांव से विक्रम नाथ पिता लोंगनाथ जाति नाथ बाबा उम्र 30 साल को धारदार चाकू के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स के तहत कार्रवाई की है। सीतामऊ थाने में पदस्थ SI जितेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया की धारदार चाकू के साथ आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।