सीतामऊ: दीपाखेड़ा स्थित विद्युत ग्रिड के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की हुई मौत
सीतामऊ के दीपाखेड़ा स्थित विद्युत ग्रिड के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने नागुसिंह की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नागुसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीतामऊ अस्पताल में इलाज के दौरान घायल नागुसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।