समस्तीपुर: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले के मंदिरों में जगह-जगह पूजा व अष्टयाम महायज्ञ का किया गया आयोजन
सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज समस्तीपुर जिले के मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है | वही कन्याओं के द्वारा मंदिर में दीप जलाया गया। वैनी काली मंदिर परिसर में भी ग्रामीणों के सहयोग से अष्टयाम का आयोजन किया गया। इस मौके पर इलाके के उमेश प्रसाद कर्ण, शशि भूषण प्रसाद, रामविलास लाल, बाबुल प्रसाद, श्री ओम प्रसाद, हरिओम झा व अवधेश लाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।